Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रात 12 बजे बदलाव:कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 994 रुपए महंगा हुआ


मई के पहले ही दिन तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 994 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी एक मई से लागू हो गई है। बढ़ोतरी के बाद अब रांची में 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2256.50 रुपए से बढ़कर 3250.50 रुपए हो गई है। वहीं 47 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में भी 2485 रुपए की बढ़ोतरी की है। यह अब 5635 रुपए से बढ़कर 8120 रुपए हो गई है। पांच किलो वाले एफटीएल और पीओएस सिलेंडर की कीमत में भी 262 रुपए तक का इजाफा हुआ है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है।ॉ रांची में गैस की नई दरें (रुपए में)

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles