Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीसीटीवी कैमरों के लिए बिछेगी स्पेशल लाइन:नालंदा में 2 घंटे तक बिजली कटेगी, रेलवे-वन और टू फीडर से सप्लाई ठप रहेगी


बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी पावर सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रेलवे-वन और रेलवे-टू फीडर से जुड़े मोहल्लों में दो घंटे तक बिजली कटेगी। विभाग के एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष बिजली लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। विकास कार्य को गति देने के उद्देश्य से विभाग ने शनिवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली कटौती का निर्णय लिया है। इस मरम्मत और विस्तार कार्य के दौरान न केवल दोनों मुख्य फीडरों से आपूर्ति बंद रहेगी, बल्कि भैंसासुर स्थित सूर्या क्लिनिक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी बिजली सेवा भी पूरी तरह ठप रहेगी। बिजली विभाग ने नागरिकों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही सूचना जारी कर दी है। आम जनता से अपील एसडीओ ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय से पूर्व ही पानी स्टोर करके रख लें। साथ ही अन्य जरूरी घरेलू कार्य निपटा लें, ताकि सुबह के समय किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles