Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या:सड़क किनारे गड्ढे में लाश मिली, पास में पड़ी थी बाइक; दोस्त को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था


बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। सड़क किनारे गड्ढे में शव मिला है। मृतक की पहचान अरविंद कुमार (26) के रूप में हुई है। चेरिया बरियारपुर के कुंभी गांव का रहने वाला था। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है। पिता पवन महतो ने बताया कि शुक्रवार को अपने एक दोस्त को उसके ससुराल भोजा गांव छोड़ने गया था। वहां से देर रात वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। शनिवार की सुबह स्थानीय लोग मसुराज पंचायत भवन के पास से गुजर रहे थे। सड़क किनारे गड्ढे में बाइक और शव पड़ा देखा।
जांच के लिए FSL की टीम पहुंची शव को देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरविंद के सिर में गोली लगी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया है। जांच के लिए मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया है। घर में मचा कोहराम अरविंद के मौत की खबर उसके गांव कुंभी पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गया है। मृतक अपने पीछे एक ढाई साल का बेटा और महज आठ महीने की बेटी को छोड़ गया है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles