खगड़िया में शनिवार की सुबह स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 पर हुई। मृतक की पहचान पश्चिमी बौरने पंचायत के वार्ड संख्या 8, नौरंगा निवासी स्वर्गीय किशुन यादव के बेटे कमलेश्वरी यादव(41) के रूप में हुई है। महेशखूंट की ओर से आ रही एक हाइवा को ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोग घायल युवक को इलाज के लिए महेशखूंट ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। कमलेश्वरी यादव अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटा और एक बेटी हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है। सड़क जाम होने से वाहनों की लगी लाइन घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-107 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही चौथम थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई संतोष कुमार सिंह, एसआई हिंदू कुमार, एएसआई अभिमन्यु कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
NH-107 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत:खगड़िया में हाइवा को ओवरटेक करते समय हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम