Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस से उलझी भीड़:स्कॉर्पियो-बाइक में टक्कर के बाद बवाल, लोगों ने ड्राइवर को छुड़ाया; गाड़ी से नशीला पदार्थ बरामद


मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद बवाल हुआ है। इमलीचौक के पास बाइक और स्कॉर्पियो की हल्की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ। ये इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस से ही भीड़ उलझ गई और हिरासत में लिए गए ड्राइवर को छुड़ाकर फरार हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना से एक महिला सब-इंस्पेक्टर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही बाइक सवार मौके से भाग निकला। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने स्कॉर्पियो ड्राइवर हिरासत में लिया और थाने ले जाने लगी। भीड़ ने ड्राइवर को पुलिस से छुड़ाया इसी दौरान चालक के समर्थन में जुटी भीड़ ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने जबरन पुलिस अभिरक्षा से ड्राइवर को छुड़ाकर फरार करा दिया। स्कॉर्पियो से नशीला पदार्थ बरामद घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। जांच के दौरान वाहन से संदिग्ध नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। सीसीटीवी-वीडियो के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो गाड़ी के बीच टक्कर के बाद विवाद हुआ था, जिसे सुलझाने पुलिस पहुंची थी। चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया जा रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे छुड़ा लिया। मामले में स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है और उसमें मिले पदार्थ की जांच की जा रही है। पुलिस अब वायरल वीडियो और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। साथ ही भीड़ में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles