Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में 2 महिला पर लोहे की रॉड से हमला:घायल बोली- पड़ोसी ने अटैक किया, दो फीट रास्ते का है झगड़ा


समस्तीपुर में दो महिलाओं पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले में एक महिला का सिर फट गया, जबकि दूसरी घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिंदबोचहा वार्ड-3 निवासी बड़े लाल महतो की 35 साल की पत्नी संगीता देवी और प्रमोद महतो की 40 साल की पत्नी सतिया देवी के रूप में हुई है। 2 फीट जमीन के लिए पड़ोसी ने किया हमला सतिया देवी ने बताया कि उनके पति प्रमोद महतो बेंगलुरु में कार्यरत हैं, और उनके देवर बड़े लाल चेन्नई में मजदूरी करते हैं। दोनों महिलाएं अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। पड़ोसियों ने दो फीट रास्ते के विवाद को लेकर संगीता देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। जब सतिया देवी उन्हें बचाने गईं, तो उन पर भी हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को मोहिउद्दीन नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस से दोनों घायल महिलाओं को सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। संगीता देवी के सिर में कई टांके लगे हैं सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह की देखरेख में दोनों महिलाओं का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि संगीता देवी के सिर में कई टांके लगे हैं और उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद उचित इलाज शुरू किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दिया है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना मिली हुई है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल महिलाओं का फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है ।बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles