Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में पोखर में डूबने से बुजुर्ग की मौत:भैंस धोने के दौरान हादसा, दो घंटे बाद ग्रामीणों ने शव को निकाला


समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भैंस धोने के दौरान पोखर में डूबने से एक 69 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के दो घंटे बाद परिजनों ने शव को पोखर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कुढ़वा पंचायत के सिंधिया गांव, वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय झमेली राय के बेटे मोहन राय के रूप में हुई है। उनके भतीजे श्याम बाबू राय ने बताया कि मोहन राय निःसंतान थे और पशुपालन कर अपनी पत्नी के साथ जीवन यापन करते थे। भैंस ने अचानक झटका मारा आज सुबह मोहन राय अपनी भैंस धोने के लिए पास के पोखर में गए थे। भैंस धोते समय भैंस ने अचानक झटका मार दिया, जिससे मोहन राय गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भैंस पोखर से निकलकर चौर में चली गई। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने भैंस को अकेला देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पोखर के पास पहुंचकर देखा कि मोहन राय का डंडा और कपड़े वहीं रखे हुए थे। ग्रामीणों की मदद से पोखर में खोजबीन की गई, जिसके बाद मोहन राय का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव मिलने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी। कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बुजुर्ग व्यक्ति का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। कल्याणपुर थाना अध्यक्ष रणवीर राउत ने बताया कि पोखर में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है ।पुलिस टीम के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया है कि मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि जल्द से जल्द भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दाहसंस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles