Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव : 4 मई को खत्म होगा वामपंथ का वनवास या ढह जायेगा अस्तित्व? क्या कहते हैं सियासी समीकरण

बंगाल चुनाव : 4 मई को खत्म होगा वामपंथ का वनवास या ढह जायेगा अस्तित्व? क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Left Front Survival 2026 Results: पश्चिम बंगाल की राजनीति में कभी एकछत्र राज करने वाला ‘लाल झंडा’ आज अपने वजूद की सबसे कठिन परीक्षा से गुजर रहा है. 4 मई (सोमवार) को जब विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आयेंगे, तो यह केवल हार या जीत का फैसला नहीं होगा, बल्कि यह तय करेगा कि बंगाल की धरती पर वामपंथ (Left Front) की वापसी संभव है या नहीं.

शून्य से शिखर की ओर मुड़ने की चुनौती

वर्ष 2021 के बंगाल चुनाव में शून्य पर सिमटने के बाद, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) और उसके सहयोगी दलों ने इस बार ‘नया चेहरा, नयी रणनीति’ का नारा दिया. वाममोर्चा ने मीनाक्षी मुखर्जी जैसे युवा चेहरों को आगे कर छात्र और युवा वोट बैंक को साधने की कोशिश की. ‘रोजगार और इंसाफ’ को मुख्य मुद्दा बनाकर वामपंथियों ने उन वोटरों तक पहुंचने की कोशिश की, जो टीएमसी और बीजेपी की ‘ध्रुवीकरण की राजनीति’ से ऊब चुके हैं. जानकार कहते हैं कि यदि इस बार भी लेफ्ट का वोट प्रतिशत नहीं बढ़ा, तो पार्टी के कैडरों को एकजुट रखना नामुमकिन हो जायेगा.

क्या बीजेपी में शिफ्ट हुआ वोट वापस आयेगा?

पिछले चुनावों में देखा गया था कि लेफ्ट का एक बड़ा वोट बैंक ‘दीदी’ को हराने के लिए ‘राम’ (BJP) की ओर शिफ्ट हो गया था. क्या इस बार लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन उस शिफ्टेड वोट को वापस खींच पाया है? यह नतीजों का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट होगा. क्या जनता ने धर्म और पहचान की राजनीति के ऊपर आर्थिक संकट और भ्रष्टाचार के मुद्दों को तरजीह दी है? वामपंथ की उम्मीदें इसी पर टिकी हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक और हार का मतलब : इतिहास के पन्नों में सिमट जायेगी साख?

अगर 4 मई का दिन वामपंथ के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो इसके परिणाम दूरगामी होंगे. लगातार हार से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट सकता है, जिससे संगठन के पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने का खतरा है. बंगाल की जनता फिर पूरी तरह से टीएमसी बनाम बीजेपी के द्विध्रुवीय मुकाबले में सिमट जायेगी, जहां किसी तीसरे विकल्प की जगह नहीं बचेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में सबसे बड़ा धमाका, फालता विधानसभा की पूरी वोटिंग रद्द, सभी 285 बूथों पर 21 मई को फिर से वोट

Left Front Survival 2026 Results: सॉल्टलेक से सिलीगुड़ी तक लाल खेमे को चमत्कार की उम्मीद

वामपंथ के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है. सॉल्टलेक से लेकर सिलीगुड़ी तक, लाल खेमे के दिग्गज इस बार चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं. 4 मई का सूरज बंगाल में लाल रंग को फिर से चटख करेगा या इसे हमेशा के लिए धुंधला कर देगा, इसका फैसला ईवीएम में कैद है.

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में दोहरायेंगे इतिहास? नंदीग्राम के ‘नायक’ से ममता बनर्जी का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’ बनने की पूरी कहानी

लाठी चलाने में माहिर और ड्रैगन फ्रूट की खेती का विचार, जानें बीजेपी के ‘गेमचेंजर’ दिलीप घोष की अनसुनी दास्तां

भाईजान : वॉलीबॉल के नेशनल प्लेयर से विधायक तक का सफर, जेल और हमले भी न डिगा सके नौशाद सिद्दीकी का हौसला

बंगाल में ‘गढ़’ ढहेंगे और ‘स्विंग जोन’ तय करेंगे सत्ता का भविष्य, 2026 के नतीजों में चौंकायेंगे नये समीकरण

The post बंगाल चुनाव : 4 मई को खत्म होगा वामपंथ का वनवास या ढह जायेगा अस्तित्व? क्या कहते हैं सियासी समीकरण appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles