Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

NH-27 Jammed After Truck Hits Bike; Grandmother, Grandson Dead

सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को NH-27 पर अनंत चौक के पास मुरलीगंज शाखा नहर पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक

.

मृतकों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूड़ा पथरा निवासी 60 वर्षीय सरस्वती देवी और उनके 15 वर्षीय पोते गणेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल 20 वर्षीय कुलदीप कुमार का इलाज अररिया जिले के नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

देखें, मौके से आई तस्वीरें…

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

ग्रामीणों ने एनएच जाम किया।

ग्रामीणों ने एनएच जाम किया।

सरस्वती देवी-गणेश ने मौके पर ही तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर नरपतगंज थाना क्षेत्र के मस्कन गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे सरस्वती देवी और गणेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 को जाम किया

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर लगभग 6 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

DSP दंगा नियंत्रण बल के साथ घटनास्थल पहुंचे

सूचना मिलते ही भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय, छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सुपौल मुख्यालय के डीएसपी भी दंगा नियंत्रण बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी अंचल अधिकारी (सीओ) राकेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

एनएच पर जाम लगाए ग्रामीण।

एनएच पर जाम लगाए ग्रामीण।

थानाध्यक्ष बोले-मामला दर्ज कर जांच शुरू

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के समय डायल 112 की पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया। वहीं भीमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles