Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Begusarai NEET UG Exam | 8 Centers, 3768 Students, Strict Checking 2026

बेगूसराय में नीट यूजी-2026 परीक्षा हो रही है। 3768 स्टूडेंट्स के लिए 8 सेंटर्स बनाए गए हैं। कड़ी चेकिंग के बाद ही एग्जाम हॉल में एट्री दी गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

.

लेट से आने पर एंट्री नहीं

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति है। डेढ़ बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस बार परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं।

वैलिड पहचान पत्र जरूरी

NTA के निर्देश के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। छात्रों को अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान-पत्र लाना जरूरी है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या आभूषण को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

कंट्रोल रूम से निगरानी

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन के ऊपरी फ्लोर पर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नंबर- 06243222835 है। यह नियंत्रण कक्ष उप विकास आयुक्त के वरीय प्रभार में है। परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दंडाधिकारियों की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा- 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। संबंधित पदाधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों और प्रेक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशों का पालन करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles