Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

BHAGALPUR NEWS खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, चालक गंभीर घायल, बच्ची बाल-बाल बची

BHAGALPUR NEWS खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, चालक गंभीर घायल, बच्ची बाल-बाल बची

सुलतानगंज(भागलपुर) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

मुंगेर से अपनी पुत्री को बाइक पर लेकर सुलतानगंज आ रहे एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना कृष्णगढ़ मोड़ के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी हाइवा में बाइक जा टकराई. हादसे में बाइक चालक निवास कुमार (40 वर्ष), निवासी मोहली शंकरपुर, मुंगेर गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक पर सवार उनकी पुत्री बाल-बाल बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत रेफरल अस्पताल सुलतानगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

The post BHAGALPUR NEWS खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, चालक गंभीर घायल, बच्ची बाल-बाल बची appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles