Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा के होटल में पुलिस की छापेमारी:प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा


दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे से प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पूछताछ के लिए लड़का-लड़की और संचालक को थाना लाया गया। पूछताछ के बाद पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रमणि के निर्देश पर टीम ने तलाशी ली। होटल के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि होटल में बिना वैध पहचान पत्र और बिना एंट्री के कमरा कैसे उपलब्ध कराया गया। रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि सुपौल-बस स्टैंड रोड पर कई होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। दिन के समय भी कपल की आवाजाही बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। हालांकि इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने केवल इतना कहा कि पुलिस जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles