Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Patnas people swear to vote Lok Sabha Elections 2019: गंगा को साक्षी मान ली मतदान की शपथ, Lok-sabha-election Hindi News

एनआईटी घाट पर शनिवार को अदभुत, अविस्मरणीय और अलौकिक नजारा था। घाट पर पतित पावनी गंगा की मनुहार करते सैकड़ों लोग। मां गंगा की स्तुति, भजन-कीर्तन संग हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयघोष। शंखध्वनि और…

एनआईटी घाट पर शनिवार को अदभुत, अविस्मरणीय और अलौकिक नजारा था। घाट पर पतित पावनी गंगा की मनुहार करते सैकड़ों लोग। मां गंगा की स्तुति, भजन-कीर्तन संग हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयघोष। शंखध्वनि और घड़ीघंटा से निकलते भक्ति के स्वर के बीच संकल्प। गंगा को साक्षी मान पहले मतदान फिर जलपान के जयघोष संग हजारों हाथ आसमान में उठे। वंदे मातरम,  भारत माता की जय, लोकतंत्र जिंदाबाद से गुंजायमान होता रहा गंगा घाट। 

मौका था एनआईटी घाट पर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के आओ राजनीति करें अभियान के तहत शनिवार को आयोजित मतदाता शपथ कार्यक्रम का। पटना में मतदान 19 मई को है।  संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के जेवियर्स थिएटर क्लब ने नुक्कड़ नाटक से वोट की अपील की।

लोगों ने ली यह हिन्दुस्तान शपथ
 ‘मैं शपथ लेता/ लेती हूं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वोट जरूर करूंगा / करूंगी व दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करूंगा / करूंगी। मैं अपने वोट का उपयोग अपने शहर, प्रदेश और देश को तरक्की के पथ पर ले जाने के लिए करुंगा / करूंगी।’

गुरु के संग शिष्यों ने ली मतदान करने की शपथ
हिन्दुस्तान के बैनर तले गंगा घाट पर सैकड़ों मतदाताओं को मतदान के दिन बूथों पर पहुंचने की शपथ दिलाई गयी। शिक्षाविद् गुरु रहमान ने हिन्दुस्तान का शपथ पत्र पढ़कर छात्र-छात्राओं के साथ आमलोगों को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की। कहा कि हम सभी को मतदान के अपने अधिकारों का प्रयोग करना होगा। आसपड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करना होगा। उन्होंने हिन्दुस्तान के अभियान की सराहना की। शनिवार की शाम राजधानी के कोचिंग संस्थान अदम्य अदिति गुरुकुल और गोस्वामी मैथेमेटिक्स संस्थान के सैंकड़ों छात्र नारा लगाते हुए गांधी घाट पहुंचे। अदम्य अदिति गुरुकुल के डा. गुरु रहमान ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपनी पसंद के नेताओं को चुनकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करें।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेता अजीत कुमार, कन्हैया कौशिक, युवा कवि उत्कर्ष आनंद ने भी छात्रों के संग  हिन्दुस्तान के अभियान में शिरकत की। उन्होंने लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया और कहा बेहतर सरकार चुनने के लिए बूथों तक जाना जरूरी है। राजधानी के मतदाता हिन्दुस्तान अखबार के इस अभियान का हिस्सा बन मतदान करने  जरूर जाएं। 

वंदे मातरम के संग हर  हर महादेव की जयघोष
गांधी घाट पर शनिवार को मां गंगा की आरती से पहले मां गंगा की पूजा-अर्चना की गयी। फिर शुरू  हुई गंगा मां की महाआरती। पांच पंडित एक साथ भगीरथ नंदिनी की मनुहार करते रहे। गंगा की स्तुति में श्लोक व भजन गाते रहे…हर-हर महादेव शिवशंभू काशी विश्वनाथ गंगे..भगीरथ नंदिनी…। भजनों के संग समवेत स्वर में श्रद्धालु भी साथ देते रहे और भावविभोर होते रहे। 

नुक्कड़ नाटक कर  किया जागरूक
हिन्दुस्तान के अभियान में संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के जेवियर्स थिएटर क्लब ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को वोट देने की अपील की। क्लब के वरिष्ठ कलाकार व निर्देशक अजय, किंशु, अंशु, स्मित,अभिषेक आर्यन, आकांक्षा, आनंद,वंदना, शिवम, सन्नी व अंशु ने मनोरंजक तरीके से मतदान की अपील की और कहा कि अगर मतदान से चूके तो खुद को हमेशा कोसेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles