Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में बाइक पुलिया से टकराई, किसान की मौत:बिजली बिल जमा कर लौट रहे थे, पत्नी घायल; बारकुंडिया गांव के पास हुआ हादसा


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बारकुंडिया गांव के पास एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय किसान देवेन्द्र बिरुवा की मौत हो गई। उनकी पत्नी सोंगा बिरुवा गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना दोपहर में हुई, जब दंपति बिजली बिल जमा कर अपने गांव लौट रहे थे। देवेन्द्र बिरुवा अपनी पत्नी सोंगा बिरुवा के साथ बाइक से टोंटो देनासाई (मंझारी थाना क्षेत्र) जा रहे थे। बारकुंडिया गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर के बाद देवेन्द्र बिरुवा पुलिया के नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी भी इस हादसे में जख्मी हो गईं। पत्नी का दायां पैर टूट गया घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने देवेन्द्र बिरुवा को मृत घोषित कर दिया। सोंगा बिरुवा का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनका दायां पैर टूट गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मृतक देवेन्द्र बिरुवा पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक छह साल का बच्चा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles