Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद पहुंची CBI की 18 सदस्यीय टीम:NEET छात्रा के माता-पिता से साढ़े 3 घंटे पूछताछ, पिता बोले- अब न्याय की उम्मीद जगी


जहानाबाद के पतियवा गांव में रविवार सुबह करीब 9 बजे सीबीआई की टीम पहुंची। टीम ने नीट छात्रा के माता-पिता से लगभग साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। छात्रा के पिता ने बताया कि सीबीआई के लगभग 18 अधिकारी उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने पिता और पत्नी दोनों से पूछताछ की। पिता के अनुसार, पूछताछ का माहौल काफी सकारात्मक था, जिससे उन्हें अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। माता-पिता से करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की
ग्रामीण सोनू कुमार ने भी बताया कि सीबीआई टीम ने गांव पहुंचकर छात्रा के माता-पिता से करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और इस घटना में शामिल सभी दोषी पकड़े जाएंगे। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले की जांचों पर असंतोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि पूर्व में एसआईटी या बिहार पुलिस द्वारा की गई जांच एकतरफा थी और उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी। इस कारण उन्हें पिछली जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं था। ग्रामीण बोले- उन्हें सीबीआई टीम पर पूरी उम्मीद
हालांकि, सीबीआई टीम ने जिस तरह से उनकी पूरी बात सुनी और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, उससे उन्हें काफी उम्मीद है। उन्हें विश्वास है कि इस घटना में शामिल लोग जल्द ही पकड़े जाएंगे और उन्हें न्याय मिलेगा। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सीबीआई टीम को सभी सच्ची बातें बताई हैं। वे सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस घटना में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी तथा उन्हें कड़ी सजा दिलाने की लगातार मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles