Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Patna Targets 5-Star Ranking in Swachhta Survey 2026

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। पटना नगर निगम 5 स्टार की रेस में है। इस बार रैंकिंग में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

.

सिटिजन फीडबैक के लिए पोर्टल भी शुरू कर दिए गए हैं। इस दौरान लोग 13 सवालों के जवाब दे रहे हैं।

निगम को GFC में फाइव स्टार और टॉप 20 में स्थान मिलने की उम्मीद है। GFC और ODF सर्टिफिकेशन का मूल्यांकन भी मई महीने में शुरू होने की उम्मीद है।

फील्ड असेस्मेंट के बाद वाटर प्लस और GFC के लिए आएगी टीम

स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान फील्ड असेस्मेंट टीम के लिए 53 शौचालयों की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।

निगम की ओर से पाटलिपुत्र अंचल में 11, नूतन राजधानी में 19, बांकीपुर में 10, कंकड़बाग में 7, अजीमाबाद और पटना सिटी में 2-2 शौचालय चिन्हित किए गए हैं। हालांकि, पटना नगर निगम को वाटर प्लस का दर्जा पहले ही मिल चुका है। यह ODF का एडवांस सर्टिफिकेशन है।

पिछले साल पटना नगर निगम को मिला था 20वां रैंक।

पिछले साल पटना नगर निगम को मिला था 20वां रैंक।

सिटिजन फीडबैक पर मिलेंगे 1000 अंक

इस साल रैंकिंग कुल 12500 अंकों के आधार पर तय होगी। इस सर्वे में 10 प्रमुख सेक्शन, 54 इंडिकेटर और 166 सब-इंडिकेटर शामिल हैं। इस बार सिटिजन फीडबैक की अहमियत बढ़ा दी गई है। पहले जहां 500 अंक निर्धारित थे, अब इसे बढ़ाकर 1000 अंक कर दिया गया है।

नागरिकों से 12 सवालों के जरिए फीडबैक लिया जाएगा, जिससे शहर की वास्तविक सफाई व्यवस्था का आंकलन होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अंक तीन हिस्सों में बांटे गए हैं। ओडीएफ और वाटर प्लस के लिए 1000 अंक, गार्बेज फ्री सिटी के लिए 1000 अंक और फील्ड असेस्मेंट के लिए 10500 अंक तय हैं।

बर्तन बैंक ने घटाया डिस्पोजल का प्रयोग

पटना नगर निगम की ओर से PMC बर्तन बैंक बनाया गया है। इससे बड़े आयोजनों में डिस्पोजल का उपयोग न हो, इसके लिए मुफ्त में स्टील बर्तन दिए जा रहे हैं। पुराने कपड़े का कलेक्शन के लिए नेकी की दीवार बनाया है।

इसी तरह प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए थैला बैंक बनाया है। वहीं, कम अपशिष्ट वाली वस्तु का फिर से उपयोग के लिए सभी अंचलों में RRR सेंटर बनाया गया है। बच्चों के लिए खिलौना बैंक भी चल रहा है।

पटना नगर निगम को मिला था 21वां स्थान

पटना नगर निगम को पिछले साल 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में 44 शहरों में 21वां स्थान मिला था।

वहीं, गंगा किनारे बसे शहरों में चौथा स्थान मिला और GFC में 3-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में RRR यानी रीयूज, रिड्यूस और रीसाइकिल थीम पर काम किया गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles