Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर व्यवहार न्यायालय से 'न्याय रथ' रवाना:9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान, केनरा बैंक के चीफ मैनेजर ने किया सहयोग


बक्सर में व्यवहार न्यायालय परिसर से आमजन को कानूनी अधिकारों और राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘न्याय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार काजल झाम्ब ने किया। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल तथा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे भी उपस्थित थे। यह न्याय रथ बक्सर जिले के सभी प्रखंडों और शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत और अन्य कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करेगा। रथ में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा निर्देशित ऑडियो और जिंगल बजाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को सरल भाषा में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी जाएगी। 9 मई को आयोजित होगी दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित और सुलहपूर्ण निपटारे के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी बताया कि न्याय रथ के माध्यम से बाल विवाह निषेध अधिनियम, समाधान समारोह, राष्ट्रीय लोक अदालत, मानव तस्करी, तेजाब हमले से जुड़े कानून तथा मध्यस्थता के लाभ जैसे विषयों पर व्यापक जानकारी दी जाएगी। चीफ मैनेजर ने किया सहयोग इस अवसर पर न्यायाधीश मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह, मानस कुमार, अमित कुमार शर्मा, कमल कुमार, भोला सिंह, महेश्वर पांडे सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। केनरा बैंक के चीफ मैनेजर रविश वर्मा ने भी इस पहल में सहयोग किया। इस पहल से उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक होंगे और 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अपने मामलों का शीघ्र और सुलह के आधार पर निपटारा कर सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles