![]()
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के स्लैब ध्वस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने वैकल्पिक आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था की है। लेकिन सुबह 5:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक ही नाव का चलता है, जिसके कारण मजदूर तबके के लोग, स्टूडेंट और केला व्यापारी, दूध व्यापारी को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मंगलवार को विक्रमशिला सेतु पर शाम 5:00 बजे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग काफी परेशान नजर आए। सभी लोग नवगछिया की तरफ जाएंगे, लेकिन प्रशासन के आदेश के बाद नाविक बरारी गंगा घाट से नवगछिया घाट तक ले जाने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया। घंटों इंतजार के बाद जब लोगों की बेसब्री खत्म होने लगी और धीरे-धीरे शाम होती गई, वैसे-वैसे लोगों का गुस्सा और उग्र होता गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी प्रेरणा सिंह के अलावा इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सभी की तरफ से निर्देश दिया जा रहा है कि जिला प्रशासन के गाइडलाइन को ही फॉलो कर नाव पर यात्रा कर सकेंगे। इसके बाद लगातार लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई बार लोग दौड़कर नाव पर बैठ जा रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन उन्हें नाव से उतार रहा है। वहीं कई लोगों ने आक्रोशित होकर हंगामा किया हैं। वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग लोगों की मांग है कि प्रशासन की तरफ से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया है। हम लोग मजदूर हैं और मजदूर होने के बाद अगर हम लोग 5:00 बजे छुट्टी नहीं होते हैं, तो कम से कम 6:00 बजे तक व्यवस्था होनी चाहिए।

