Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

GIridih News :अंगूठा लेकर अनाज नहीं देने का आरोप, अधिकारियों से जांच की मांग

GIridih News :अंगूठा लेकर अनाज नहीं देने का आरोप, अधिकारियों से जांच की मांग

कार्डधारी रोहित कुमार, डिंपल गोस्वामी, जेबुना खातून, मालती देवी, मंजू खातून, पुतुल गोस्वामी समेत अन्य ने कहा ने बताया कि वे हर महीने डीलर की दुकान पर जाते हैं. लेकिन, डीलर प्रकाश मोदी, वृंदा रजक, बाबूलाल पाण्डेय तथा नीमाडीह के चंद्रदेव तुरी मशीन पर अंगूठा लगवा लेते हैं, लेकिन राशन देने में टाल-मटोल करते हैं. कई बार यह कहकर लौटा दिया जाता है कि राशन नहीं आया है या वितरण बंद है, जबकि रिकॉर्ड में अंगूठा लगने के आधार पर वितरण दर्शा दिया जाता है.

कई महीनों से चल रहा यह खेल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह खेल पिछले कई महीनों से चल रहा है. कार्डधारियों ने आशंका जतायी कि राशन की कालाबाजारी की जा रही है. शफीक अंसारी ने कहा कि गरीबों के हक के साथ किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यह सिर्फ अनियमितता नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों का हनन है. यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वरीय अधिकारियों समेत सरकार से शिकायत किया जायेगी.

एमओ ने कहा

धनवार प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) श्रीकांत कुमार ने लाभुकों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी. यदि जांच में आरोप सही पाये जाते हैं, तो संबंधित डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

The post GIridih News :अंगूठा लेकर अनाज नहीं देने का आरोप, अधिकारियों से जांच की मांग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles