Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सदर अस्पताल अपडेट : ओपीडी सेवा में बदलाव, आज इन डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी, जानें समय

सदर अस्पताल अपडेट : ओपीडी सेवा में बदलाव, आज इन डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी, जानें समय

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुधवार के लिए ओपीडी की व्यवस्था तय कर दी गई है. प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि इलाज की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय से पंजीकरण कराकर ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

बुधवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची

बुधवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:मेडिसिन विभाग: डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे.ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

शिशु रोग विभाग : डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण, डॉ शशिभूषण ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

स्त्री व प्रसव विभाग : डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया, डॉ अर्चना भारती ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

सर्जरी विभाग : डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज, डॉ शुभम सार्थक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

ईएनटी विभाग : डॉ प्रिंस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

डेंटल विभाग : डॉ स्वप्निल, डॉ प्रमोद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.

The post सदर अस्पताल अपडेट : ओपीडी सेवा में बदलाव, आज इन डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी, जानें समय appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles