![]()
कैमूर जिला प्रशासन ने LPG गैस की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है। प्रशासन के अनुसार, जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल की कुल 19 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रशासन कालाबाजारी और अवैध उपयोग रोकने के लिए मुस्तैद है। आंकड़ों के मुताबिक, 5 मई 2026 तक जिले में कुल 6098 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 2171 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 3927 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। प्रशासन ने अगले दो-तीन दिनों के भीतर 19,102 लंबित बुकिंग को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नियंत्रण कक्ष नंबर 06189-222080 स्थापित किया गया गैस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष नंबर 06189-222080 स्थापित किया गया है। 14 मार्च से अब तक प्राप्त कुल 769 शिकायतों में से 726 का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। अवैध रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 551 होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई है। रामपुर प्रखंड में अवैध कारोबार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नौ घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।


