Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:बाइक से बुआ के घर जा रहे थे, रॉन्ग साइड से आकर ट्रैक्टर ने रौंदा


आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरीगांव के पास आज बेलगाम ट्रैक्टर ने रोहतास निवासी बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र भरहुआ गांव निवासी रामदीप सिंह के 52 साल के बेटे जितेंद्र कुमार सिंह है। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और मृतक के परिजन का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने व मुआवजे की मांग को लेकर हरीगांव के पास शव को सड़क के बीच रख जाम कर दिया। उन्होंने करीब चार घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ी की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक के फुफेरे भाई आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि वह बाइक से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव अपनी फुआ के घर जा रहे थे। उसी दौरान हरीगांव के समीप पास साइड से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हीं के मोबाइल से फोन पर इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। तब सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी उषा देवी, दो बेटी रीती कुमारी, प्रिया कुमारी व दो बेटे प्रिंस कुमार और उज्जवल कुमार है। मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी उषा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles