Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

युवक का मिला शव, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका:चतरा में भाई ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में


चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके बड़े भाई के कमरे से मिला। शव के सिर पर चोट के निशान दिखे हैं। हत्या के पीछे सगी भाभी से प्रेम प्रसंग को कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है। मृतक के बड़े भाई ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस घटना में मृतक के बड़े भाई, भाभी और एक शख्स को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान पकरिया कला गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष भुइयां के रूप में की गई है। घटना बुधवार आधी रात की बताई जा रही है। संतोष भुइयां का शव गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उसके बड़े भाई टिंकू भुइयां ने अपने कमरे में देखा। टिंकू, राजमिस्त्री के काम करता है। वह जूता लेने कमरे में गया तो उसने अपने छोटे भाई को मृत अवस्था में पाया। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक संतोष भुइयां का अपनी ही भाभी अंजू देवी (टिंकू भुइयां की पत्नी) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होते रहते थे। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि जांच अभी जारी है। इधर, मृतक के भाई टिंकू भुइयां ने अपनी पत्नी अंजू देवी पर संतोष की हत्या का आरोप लगाया है। टिंकू का कहना है कि उसकी पत्नी ने ही उसके भाई को मारा है। वहीं, अंजू देवी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles