Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 16 से 22 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक:कई ट्रेनें रद्द, मार्ग बदले; होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन


बोकारो रेलखंड में 16 से 22 फरवरी 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक इंजीनियरिंग, विद्युत कर्षण (टीआरडी) और सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों द्वारा आवश्यक रखरखाव व तकनीकी कार्यों के लिए होगा। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य रेल संरचना को मजबूत और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कई पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द रोलिंग ब्लॉक के कारण 68046/68045 आसनसोल-आद्रा, 68077/68078 आद्रा-भागा, 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर और 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया रोड पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद ट्रेन 16 और 17 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी और धनबाद खंड में इसकी सेवा रद्द रहेगी। 13503/13504 बर्धमान-हटिया ट्रेन गोमो तक सीमित रहेगी, जबकि 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम ट्रेन आद्रा तक ही संचालित होगी। 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। होली पर 01929/01930 स्पेशल ट्रेन की घोषणा इस बीच होली-2026 को देखते हुए रेलवे ने 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन बोकारो स्टील सिटी और आद्रा मार्ग के यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी। 01929 ट्रेन झांसी से चलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, आद्रा और भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड पहुंचेगी। वापसी में 01930 इसी मार्ग से झांसी लौटेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एसएलआर, सामान्य श्रेणी और वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बे शामिल रहेंगे। आद्रा मंडल के स्टेशनों पर ठहराव तय रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 01929 झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन आद्रा में सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। बांकुड़ा में 10:00/10:02 बजे तथा बिष्णुपुर में 10:28/10:30 बजे ठहराव रहेगा। वहीं 01930 खुर्दा रोड-झांसी स्पेशल बिष्णुपुर में 8:18/8:20 बजे, बांकुड़ा में 9:00/9:02 बजे और आद्रा में 10:10/10:15 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles