![]()
बक्सर-पटना फोरलेन पर गुरुवार को बाइक सड़क पार कर रही गाय से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग हुए हैं। मृतक सुरेंद्र शर्मा(30) बबुरा के धुसरिया गांव का रहने वाला था। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के पास की है। घायलों में हित नारायण सिंह(75) और गुला शर्मा(40) शामिल है। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हित नारायण ने बताया कि वह बेटी की शादी के लिए देखने गया था। वहां से तीनों एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां भतीजे सुरेंद्र की जान चली गई।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। छह भाई-बहन में पांचवें स्थान पर था। उसके परिवार में मां ज्ञानती देवी, पत्नी सपना देवी, दो पुत्र युवराज और कल्लू है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
