Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में महिला दुकानदार से मारपीट:700 रुपए बकाया मांगने पर पड़ोसी ने किया हमला; शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट


समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर इलाके में 700 रुपये के बकाया को लेकर एक महिला दुकानदार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के राजा जान वार्ड पांच निवासी प्रदीप राय की 26 साल की पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। काजल देवी अपने घर पर ही किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि उनके पति प्रदीप राय कोलकाता में निजी नौकरी करते हैं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। पीड़ित महिला के अनुसार, उनके पड़ोसी राजकिशोर राय ने उनकी दुकान से करीब 700 रुपये का किराना सामान उधार लिया था। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्होंने पैसे नहीं लौटाए थे। इसी बीच, काजल देवी की सास का पैर टूट गया, जिसके इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। बकाया रुपये लौटाने की मांग करने पर मारपीट जब काजल देवी ने अपने पड़ोसी से बकाया रुपये लौटाने की मांग की, तो बात विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान राजकिशोर राय और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने काजल देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में काजल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी राजू कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं और आवश्यक जांच की जा रही है। ताकि सही तरीके से इलाज किया जा सके।घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने नगर थाना पुलिस को जानकारी दे दी।

नगर थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना मिली हुई है। घायल महिला का बयान लेने के लिए पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles