Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में कल बदल जाएगा ट्रैफिक रूट:लोक अदालत को लेकर कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ी की एंट्री बंद, प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान


पूर्णिया में कल आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह से शाम तक लागू ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सिविल कोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली लोक अदालत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए शहर के प्रमुख इलाकों में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कोर्ट परिसर और आसपास की कई मुख्य सड़कों पर सामान्य गाड़ी की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में बिना जानकारी घर से निकलना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जगह-जगह बैरिकेडिंग, डायवर्जन और वैकल्पिक रूट तय ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग, डायवर्जन और वैकल्पिक रूट तय कर दिए हैं, ताकि लोक अदालत में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो। खास बात यह है कि न्यायालय परिसर के सामने किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करना या रोकना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इन सड़कों पर पूरी तरह रहेगा गाड़ी का प्रवेश बंद लोक अदालत के दौरान थाना चौक से नगर निगम चौक जाने वाली सड़क पर सभी सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके अलावा सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होते हुए नगर निगम चौक जाने वाली सड़क और नगर निगम चौक से डॉलर हाउस चौक तक का मार्ग भी पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गों पर सिर्फ प्रशासनिक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति मिल सकती है। शहरवासियों के लिए प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक रूट डीएवी स्कूल की ओर से आने वाले सामान्य वाहन जो लोक अदालत में शामिल नहीं होंगे, उन्हें डॉलर हाउस चौक से मधुबनी बाजार और माता स्थान चौक की ओर मोड़ा जाएगा, ताकि कोर्ट क्षेत्र में दबाव कम रहे। वहीं थाना चौक से नगर निगम चौक होकर आरएनसाव चौक जाने वाले वाहनों को गिरजा चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए इसके अलावा सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होकर थाना चौक या आरएनसाव चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को बस स्टैंड मार्ग से होकर गिरजा चौक के रास्ते भेजा जाएगा। लोक अदालत में आने वालों के लिए अलग पार्किंग प्लान प्रशासन ने लोक अदालत में भाग लेने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं, ताकि न्यायालय परिसर के आसपास अव्यवस्था न फैले। थाना चौक की ओर से आने वाले लोग अपने वाहन कला भवन परिसर में पार्क करेंगे और वहां से पैदल नगर निगम चौक होते हुए न्यायालय पहुंचेंगे। महिला कॉलेज परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की डॉलर हाउस चौक की तरफ से आने वाले लोगों के लिए महिला कॉलेज परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहां गाड़ी खड़ा करने के बाद लोगों को पैदल कोर्ट परिसर जाना होगा। आरएनसाव चौक की ओर से आने वाले लोगों को भी कला भवन परिसर में ही वाहन पार्क करना होगा। जबकि माता स्थान की ओर से आने वाले लोगों के लिए कमिश्नरी गेट के पास विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है, जहां से उन्हें पैदल न्यायालय परिसर तक पहुंचना होगा। पार्किंग व्यवस्था का पूरी तरह पालन करने की अपील ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन की ओर से तय किए गए रूट और पार्किंग व्यवस्था का पूरी तरह पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन खड़ा नहीं करें और अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें। प्रशासन ने कहा है कि बैरिकेडिंग, डायवर्जन और ट्रैफिक संकेतों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोक अदालत के कारण शनिवार को शहर में ट्रैफिक का दबाव सामान्य दिनों से काफी अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम से निकलने से पहले रूट प्लान की जानकारी जरूर ले लें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles