Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, मथुरापुर में मेगा ब्लॉक से हावड़ा-पटना मेन लाइन प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, मथुरापुर में मेगा ब्लॉक से हावड़ा-पटना मेन लाइन प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

Bengal Rail Traffic Hit: अगर आप आने वाले दिनों में हावड़ा-पटना रेल मार्ग पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण रेलवे ने 10 से 17 मई तक मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है. इसकी वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों समेत दर्जनों ट्रेनों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा है. यात्रियों को घंटों की देरी और ट्रेनों के अचानक रद्द किये जाने की समस्या से जूझना पड़ सकता है.

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पड़ा ब्लॉक का साया

मथुरापुर स्टेशन पर होने वाले इस तकनीकी कार्य की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव को लेकर है. किस ट्रेन की क्या है स्थिति, यहां देखें.

  • हावड़ा-पटना वंदे भारत (22347/22348): 10 मई को अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 15 मिनट और 17 मई को 3 घंटा 20 मिनट की देरी से चलेगी.
  • देवघर-वाराणसी वंदे भारत (22499): 17 मई को यह ट्रेन वाराणसी के लिए 1 घंटा विलंब से खुलेगी.

इसे भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! हावड़ा-पटना वंदे भारत को मिला नया स्टॉपेज, जानें अब कहां-कहां रुकेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • जसीडीह-झाझा मेमू (63565/63566) 10 और 17 मई को रद्द रहेगी.
  • झाझा-देवघर मेमू (63298) 17 मई को रद्द रहेगी.
  • आसनसोल-बर्द्धमान मेमू (63515) 17 मई को नहीं चलेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शॉर्ट टर्मिनेशन वाली ट्रेनें

बर्द्धमान-झाझा मेमू (63509) 10 से 17 मई के दौरान आसनसोल में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी. यानी यह ट्रेन आसनसोल और झाझा के बीच रद्द रहेगी.

देरी से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस (18183) 10 से 17 मई तक टाटानगर से 2 घंटे से लेकर करीब 4 घंटे तक की देरी से रवाना होगी. इसके अलावा रक्सौल-हैदराबाद और दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस भी घंटों लेट चलेंगी.

इसे भी पढ़ें : दक्षिण भारत के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का रूट बदल गया है, यात्रा से पहले पढ़ लें डिटेल

क्यों लिया गया है यह ब्लॉक?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मथुरापुर स्टेशन पर रेल पटरियों के आधुनिकीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम सुरक्षा और बेहतर परिचालन के लिए जरूरी है. यह काम 10 मई से शुरू होकर 17 मई तक चलेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिये अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

Bengal Rail Traffic Hit: बिहार और झारखंड के यात्रियों की भी बढ़ी परेशानी

मथुरापुर में चल रहे इस काम का असर केवल आसनसोल मंडल ही नहीं, बल्कि धनबाद और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियों पर भी पड़ रहा है. बिहार और झारखंड को बंगाल से जोड़ने वाली मुख्य लाइन पर इस ब्लॉक ने हजारों यात्रियों के सफर को चुनौतीपूर्ण बना दिया है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली जाना हुआ आसान, रेलवे ने फिर से चला दी ये ट्रेन

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रांची से चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 13 के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

The post रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, मथुरापुर में मेगा ब्लॉक से हावड़ा-पटना मेन लाइन प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें घंटों लेट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles