Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Aaj Ka Ank Jyotish 10 May:मूलांक 1 और 8 वालों के करियर में होगे मजबूत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष – Today Numerology Prediction 10 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish In Hindi

10  May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज रविवार, 10 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 10-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+0 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =16  फिर 1 +6 = 7  , यानी आज  का भाग्यांक 07 है।  मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। । केतु के प्रभाव के कारण ये लोग आध्यात्मिक, रहस्यमयी, दार्शनिक और गहरी सोच वाले होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 




Today Numerology Prediction 10 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

10 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala


अंक 1

आज आपके अंदर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां आप बहुत अच्छे से निभा पाएंगे और सफलता के संकेत मिलेंगे। भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है, बस व्यवहार में थोड़ी नरमी रखना जरूरी रहेगा। गुस्से या अहंकार से बचें और शांत मन से काम करें, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग: गोल्डन


Today Numerology Prediction 10 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

10 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala


अंक 2

आज का दिन जिम्मेदारियों और मेहनत से भरा रह सकता है। कामकाज में दबाव महसूस होगा, लेकिन आपकी समझदारी और योजना से सब संभल जाएगा। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है और किसी भी स्थिति में खुद पर शक न करें। अपनों से बातचीत करते समय स्पष्ट और गंभीर रहें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक: 11 

शुभ रंग: मैरून


Today Numerology Prediction 10 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

10 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala


अंक 3

आज आपको अपने काम में अनुशासन अपनाने की जरूरत है। जल्दबाजी और लापरवाही से बचें और अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। वित्तीय योजनाओं और कागजी कार्यों में सुधार के अच्छे संकेत हैं। अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 8 

शुभ रंग: हरा


Today Numerology Prediction 10 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

10 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala


अंक 4

आज का दिन आपके लिए मेहनत का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है। जायदाद, निवेश या बड़ी जिम्मेदारियों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी स्थिरता और लगन आपको आगे बढ़ाएगी। हालांकि, व्यवहार में कठोरता से बचना और दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

शुभ अंक: 2 

शुभ रंग: नारंगी


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles