Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में फिरौती के लिए जीजा-साले का अपहरण:पुलिस ने दोनों को सकुशल छुड़ाया, 50 हजार रुपये मांग रहे थे बदमाश, दो आरोपी गिरफ्तार


मधेपुरा में फिरौती के लिए अपहरण किए गए दो युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 9 मई को मदनपुर वार्ड-13 निवासी रामदत्त मेहता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे मनोहर कुमार और दामाद करण कुमार मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से दवा और रिपोर्ट लेने गए थे। दोनों मेडिकल कॉलेज से वापस घर लौट रहे थे। 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी
इसी दौरान कॉलेज चौक के पास उनका अपहरण कर लिया गया। अपहृतों के मोबाइल से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। शिकायत के आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस टीम फिरौती की रकम पहुंचाने वाले स्थान पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान एक अभियुक्त अपहृत करण कुमार को लेकर फिरौती की रकम लेने कॉलेज चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल के पास पहुंचा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
वहां पहले से मौजूद छापेमारी टीम ने घटना में शामिल बदमाश ज्योतिष कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत करण कुमार को सकुशल बरामद किया। ज्योतिष कुमार की निशानदेही पर दूसरे अपहृत मनोहर कुमार को मधेपुरा के किरण पब्लिक स्कूल के पास एक चाय की दुकान से बरामद किया गया। इस दौरान तुनियाही वार्ड पांच निवासी सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। बरामद किए गए अपहृतों में मदनपुर वार्ड-13 निवासी मनोहर कुमार और सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज निवासी करण कुमार शामिल हैं। किशनगंज में शराब के साथ पकड़ा गया
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिरखी वार्ड-21 निवासी ज्योतिष कुमार और तुनियाही निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास भी है। इस अभियान में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार और रितेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। ASP ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मनोहर पूर्व में भी सोनू के साथ जेल गया था। जेल से छूटने के बाद सोनू फिर किशनगंज में शराब के साथ पकड़ा गया था। सोनू को शक हुआ कि मनोहर ने ही उसे पकड़वाया। सोनू को बेल कराने और अन्य जो खर्च हुआ था उसे वसूलने के लिए करण और मनोहर का किडनैपिंग किया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles