Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अनियंत्रित सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

अनियंत्रित सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

सासाराम ग्रामीण.शहर के एसपी जैन कॉलेज के समीप शनिवार देर रात एक अनियंत्रित सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया.घटना की सूचना मिलते ही यातायात और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला. घायल चालक की पहचान औरंगाबाद निवासी प्रदीप कुमार वर्मा के रूप में की गयी है. इस संबंध में यातायात थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहा था. इसी दौरान एसपी जैन कॉलेज के समीप यह हादसा हो गया.उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आयी हैं. उसका इलाज कराया गया है.

The post अनियंत्रित सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक घायल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles