Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, महिला समेत 4 घायल:2 को गंभीर हालत में गोपालगंज किया गया रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


गोपालगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुलाहपुर गांव की है। घायलों की पहचान फैजुलाहपुर गांव निवासी स्वर्गीय चतुरी राय के बेटे सकल राय (65), उनके बेटे राजकुमार और अखिलेश कुमार, तथा सकल राय की पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। 2 परिवारों के बीच चल रहा था विवाद फैजुलाहपुर गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सकल राय और उनके बेटे राजकुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया। दोनों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles