भोजपुर में बहनोई के भाई को गोली मारने के मामले में FIR दर्ज कराई गई है। घायल सोनू ठाकुर ने ओझवलिया गांव निवासी साधु राय पर रंगदारी के तौर पर 40 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पहले गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करने पर गोली मारने की बात सामने आई थी। वहीं, इस संबंध में करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में लेनदेन और प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।
धमकी देते हुए घर से निकला था घायल सोनू ठाकुर(25) यूपी के नौरंगा गांव का रहने वाला है। पेशे से डेयरी संचालक है। बेरिया में अपना डेयरी चलाता है। वारदात के बाद सोनू ने बताया था कि रविवार की सुबह मैं घर के दरवाजे पर बैठा था। बड़े भाई उधारी ठाकुर का साला साधु राय भी वहीं थी। वो फोन पर गांव की एक लड़की से बात कर रहा था। मना करने पर पहले कहासुनी हुई। इसी बीच पत्नी घर से बाहर आई और साधु राय को बोली कि एक तो आप गलती कर रहे हो, इसके बाद भी गाली दे रहे हैं। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। साधु राय धमकी देते हुए घर से निकल गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया सोनू ने आगे बताया कि मामला शांत होने के बाद दूध देने के लिए बक्सर के पड़री गांव जा रहा था। ओझवलिया मोड़ के साधु राय ने रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए गोली मार दी। धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुझे अस्पताल पहुंचाया।


