नेहरू को अय्याश, राहुल गांधी को बताया फटीचर:क्या मंत्री बनने के लिए गांधी फैमिली को टारगेट कर रहे निशिकांत दुबे, या दूसरा 'स्मृति ईरानी' बनेंगे

Date:


झारखंड के गोड्डा से 4 बार के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अय्याश बताने वाले दुबे ने PM मोदी को सवालों से ऊपर बताया है। साथ ही कोर्ट को भी इशारों-इशारों में नसीहत दी है। दुबे गांधी फैमिली को क्यों टारगेट कर रहे हैं। क्या मंत्री बनना चाहते हैं। कहीं स्मृति ईरानी जैसा हाल तो नहीं होगा। इन सवालों का जवाब जानेंगे, आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…। सवाल-1ः कभी-कभी पार्टी लाइन से बाहर जाकर बोलने वाले निशिकांत दुबे कौन हैं? जवाबः मूल रूप से भागलपुर के कहलगांव के भवानीपुर गांव के रहने वाले निशिकांत दुबे झारखंड की गोड्डा सीट से 2009 से लगातार चौथी बार सांसद हैं। सवाल-2ः दुबे के हालिया कौन से बयान चर्चा में हैं, जिससे देश की राजनीति में हड़कंप मचा है? जवाबः निशिकांत दुबे लगातार संसद से लेकर मीडिया में बयान देकर गांधी परिवार पर निशाना साध रहे हैं। कुछ बयान पढ़िए… सवाल-3ः निशिकांत दुबे के इस तरह के बयानों के पीछे क्या भाजपा की रणनीति है? जवाबः अब तक के पार्टी के स्टैंड से लगता है कि दुबे के साथ पार्टी है। हाल में PM मोदी ने उनकी तारीफ भी की है। वहीं, वे जब राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंटिव मोशन लेकर आए तो सरकार ने खुद का प्रस्ताव ड्रॉप कर उनके मोशन को आगे बढ़ाया, जो दिखाता है कि पार्टी इसे सपोर्ट करती है। सवाल-4ः दुबे क्या मंत्री बनने के लिए गांधी परिवार पर हमला कर रहे? जवाबः मंत्री से ज्यादा पार्टी में बड़ा नेता बनने की कवायद ज्यादा लग रही है। भाजपा में कई नेता जैसे- स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर गांधी परिवार पर आक्रामक बयान देकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं और पार्टी में मजबूत होते गए हैं। दुबे भी इसी स्टाइल में मोदी की तारीफ करते हैं और राहुल गांधी पर हमला। सवाल-5ः क्या 2029 में निशिकांत दुबे का स्मृति ईरानी जैसा हाल होगा?
जवाबः अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें हो रही है। दुबे का स्मृति ईरानी जैसा हाल होना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि ईरानी जहां से चुनाव जीतीं थीं वह गांधी परिवार का इलाका था। दुबे जहां से चुनाव जीतते हैं वहां पिछले 9 लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक बार (2002 उपचुनाव) में कांग्रेस जीती है। 8 बार भाजपा चुनाव जीती है। JMM आखिरी बार 1991 में लोकसभा का चुनाव जीता था। स्मृति ईरानी के साथ क्या हुआ था…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp