![]()
पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पर तीर-धनुष से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना 9 मई 2026 को टंकी बांदा के पास हुई थी। जहां बेतिया निवासी 60 वर्षीय चुइया बिरुली पर तीर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस ने उनका फर्दबयान दर्ज किया। पुराने विवाद में वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि चिड़िया पहाड़ी निवासी भगवान बिरुली उर्फ दोपे ने पुराने विवाद के कारण इस हमले को अंजाम दिया था। घायल के बयान के आधार पर झींकपानी थाना में 10 मई 2026 को कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिससे मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपी की निशानदेही पर तीर-धनुष बरामद झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आरोपी को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, दीपक कुमार मोहंती समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

![IPL 2026 [WATCH]: Cooper Connolly’s bullet throw sends Tristan Stubbs packing during PBKS vs DC encounter](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/05/Cooper-Connollys-bullet-throw-sends-Tristan-Stubbs-packing-during-PBKS-vs-DC-encounter.webp)
