समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कर्रख बांध के हनुमान मंदिर के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक को दाहिने जांघ में एक गोली लगी है जो आर पार कर गई। जख्मी युवक की पहचान साखमोहन पंचायत के वार्ड 7 निवासी गोपाल प्रसाद सिंह के 22 साल के बेटे राहुल कुमार उर्फ पनिया के रूप में की गई है। घायल का उपचार डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि जख्मी युवक को रात करीब 2 बजे परिवार के लोगों ने विभूतिपुर से सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से रात में ही उसे दरभंगा भेज दिया गया। घायल ने कहा- दोस्त के साथ ढाबा से खाना खाकर लौट रहा था घायल युवक राहुल ने बताया कि मैं अपने दोस्त सोनू के साथ देसरी ढाबा से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर दोनों को रोक लिया और उस पर फायरिंग कर दी। राहुल ने बताया कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली मेरी जांघ में आकर लगी। गोलीबारी के बाद अपराधी फरार हो गए। उधर, घटना के बाद मेरे दोस्त ने बाइक से मुझे किसी तरह विभूतिपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां से मुझे सदर अस्पताल लाया गया और फिर दरभंगा भेज दिया गया। घटना के पीछे शराब कारोबार की प्रतिद्वंद्वता घायल राहुल ने बताया कि करीब चार महीने पहले शराब की खेप पकड़वाने को लेकर इलाके के शराब कारोबारी से उसकी अदावत हुई थी। कारोबारी को शक था कि शराब की खेप राहुल ने ही पुलिस से पकड़वाई है। घायल ने बताया कि ये उस दौरान की बात है, जब मैं पंजाब में था। जब से मैं पंजाब से लौटा था, शराब कारोबारी मेरे पीछे लगा था। राहुल ने बताया कि बाइक सवार चार में से तीन लोगों को मैं पहचानता हूं। वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घायल युवक से मिलकर घटना की जानकारी ली है। आवेदन प्राप्त हुआ है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को आरोपित किया गया है और घटना के पीछे शराब कारोबार की सूचना पुलिस को देने की बात भी बताई गई है।
समस्तीपुर में बाइक सवार को रोककर अपराधियों ने मारी गोली:युवक के दाहिने जांघ में लगी बुलेट, घायल हालत में डीएमसीएच किया गया रेफर