Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा केमिस्ट संघ का चुनाव संपन्न:राजीव गुप्ता बने जिलाध्यक्ष, राजनीति शर्मा महासचिव चुने गए, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन


शेखपुरा में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्टस संघ के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। इसमें राजीव कुमार गुप्ता को संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि राजनीति शर्मा महासचिव बने। शहर के पटेल चौक स्थित एक निजी सभागार में संघ की नौवीं त्रिवार्षिक आम सभा सह चुनाव का आयोजन किया गया। यह चुनाव संघ के राज्य अध्यक्ष परसन कुमार सिंह और महासचिव प्रभाकर कुमार की देखरेख में हुआ। सभी पदों पर आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन कराया गया। संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया
आम सभा के दौरान दवा दुकानदारों की प्रताड़ना रोकने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मंच का संचालन अभय कुमार ने किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना काल में दवा विक्रेताओं द्वारा पूरी ईमानदारी से की गई मानवता की सेवा की सराहना की। उन्होंने बताया कि जिला संघ के सभी पदों पर आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अमित कुमार डोकानिया कोषाध्यक्ष चुने गए
अध्यक्ष और महासचिव के अलावा, शशिभूषण प्रसाद उपाध्यक्ष, ज्योतिष कुमार संयुक्त सचिव, शिवशंकर प्रसाद संगठन सचिव और अमित कुमार डोकानिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इस आम सभा में महेंद्र आर्य, सुनील कुमार सहित जिले भर के कई दवा विक्रेताओं ने भाग लिया। चुनावी बैठक के बाद, संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर बधाई दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles