औरंगाबाद में मंगलवार की रात बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए नगद और जेवरात लूट लिए। अपराधियों ने कारोबारी के साथ मारपीट भी की। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज सदरर अस्पताल में चल रहा है। बताजा जा रहा कि कर्मा रोड के रहने वाले धीरेंद्र प्रसाद के बेटे मंगलवार की रात दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रामराजनगर स्थित पुरानी बिजली ऑफिस के पास पहुंचे, 6 बदमाशों ने बाइक रुकवाई और हमला कर दिया। पीड़िक के अनुसार उनके पास करीब 2 लाख 40 हजार रुपए नगद और बाकी जेवरात थे, जिसे वे लोग लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घायल पीड़िक कारोबारी सड़क पर पड़े थे। तभी स्थानीय लोगों की उनपर नजर पड़ी और उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कोरोबारी के परिजन अस्पताल पुहंचे। घायल कारोबारी के भाई अमित कुमार ने मांग की है कि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो। इधर, नगर थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
औरंगाबाद में ज्वेलरी कारोबारी से 18 लाख की लूट:दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, रास्ते में 6 बदमाशों ने घेरा; विरोध पर मारपीट की