टाटानगर रेलवे यार्ड के पास देर शाम तेंदुआ देखे जाने की सूचना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। जिस इलाके में तेंदुआ दिखा, वहां रेलवे यार्ड, वाशिंग लाइन और टाटानगर एरिया मैनेजर का कार्यालय स्थित है। इस क्षेत्र में लगातार रेल गतिविधियां संचालित होती रहती हैं। ऐसे में कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ जैसे जानवर का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर उसके तेंदुआ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश, अकेले आवाजाही पर रोक स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अकेले आवाजाही न करें और दो-दो की संख्या में ही ड्यूटी करें। प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत कई कर्मचारियों की ड्यूटी यार्ड एरिया से हटा दी गई है। टाटानगर के एरिया मैनेजर समीर सौरभ ने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं, आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन ने कहा कि जिस स्थान पर तेंदुआ देखा गया, वहां आरपीएफ जवान अकेले ड्यूटी करते थे, इसलिए उनकी ड्यूटी भी फिलहाल हटा दी गई है। जवानों को आने-जाने के लिए वाहन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। कई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान लाठी लेकर तैनात नजर आए, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची और इलाके में तलाश अभियान शुरू किया। डीएफओ सबा आलम ने बताया कि निगरानी के लिए चार कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि जानवर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च 2024 में भी जमशेदपुर में तेंदुआ देखे जाने से दहशत फैल गई थी। 29 मार्च को कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क और 17 मार्च को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुआ नजर आया था। उस समय वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
टाटानगर रेल यार्ड एरिया में घूमता दिखा तेंदुआ:वन विभाग की टीम पहुंची, तेंदुए की तलाश शुरू, कर्मचारियों के अकेले जाने पर रोक