चतरा जिले के चतरा-हजारीबाग मार्ग स्थित संघरी घाटी में दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक बैजू कुमार और खलासी सचिन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से लोहा लादकर बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के बलिया की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घाटी से नीचे उतरते समय पीछे चल रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी हादसा इतना भयावह था कि आगे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जबकि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद केबिन में फंसे चालक और खलासी को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशलपुर गांव निवासी चालक बैजू कुमार और पौनी गांव निवासी खलासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां चालक और खलासी मृत पाए गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। मृतक चालक के भाई विमलेश यादव ने बताया कि वे दुर्गापुर से आयरन लोड कर बलिया जा रहे थे। इधर, संघरी घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासन के सड़क सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे के बाद बक्सर में मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।
चतरा के संघरी घाटी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर:ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, केबिन में फंसे ड्राइवर-खलासी, मौके पर मौत