कोडरमा जिले के नवलशाही थाना के पास चालान को लेकर एक पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के बीच बहस हो गई। इसके बाद आक्रोशित व्यवसायी ने अपने हाइवा को कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के बीच खड़ा कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर घंटों जाम लग गया। पत्थर व्यवसायी शंकर यादव ने बताया कि वे गिरिडीह क्षेत्र से बोल्डर लोड कर डोमचांच स्थित एक क्रेशर पर जा रहे थे। नवलशाही थाना पहुंचते ही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने उनके वाहन को रोक दिया। शंकर यादव के अनुसार, थाना प्रभारी ने चालान और वाहन के अन्य कागजात मांगे, जो उन्होंने दिखा दिए। इसके बावजूद, उन्हें कोडरमा जिले से बाहर गिरिडीह की ओर जाने को कहा गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने अपना वाहन सड़क के बीच में खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। दूसरी ओर, नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हाइवा को नहीं रोका गया था और यह पत्थर व्यवसायियों द्वारा लगाया गया एक सुनियोजित झूठा आरोप है। मामले की जानकारी मिलने पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव नवलशाही पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वसूली का अड्डा बना लिया है और उच्च अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जारी रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी से बात की है और निर्देश दिए हैं कि कागजात सही होने पर किसी भी वाहन को न रोका जाए। देर शाम को सड़क जाम हटा लिया गया।
कोडरमा में चालान विवाद पर सड़क जाम:पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के बीच हुई बहस, घंटों लगा रहा रोड जाम