Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर स्टेशन पर अंतरराज्यीय महिला गिरोह अरेस्ट:आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान,चोरी के 2 सोने के लॉकेट बरामद


बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-02 से इन महिलाओं को पकड़ा गया, जिनके पास से चोरी के दो सोने के लॉकेट बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई की आरपीएफ-जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर तथा प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें ट्रेन संख्या 22670 के एक यात्री के दो सोने के लॉकेट झपटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या-02 से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए लॉकेट बरामद किए गए। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के मिरगंज निवासी दुर्गावती देवी (40 वर्ष), मऊ जिले के परदाहा निवासी नंदिता देवी (40 वर्ष) और खुशबू कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पहले भी जेल जा चुकी हैं महिलाएं जांच में पता चला है कि गिरफ्तार तीनों महिलाएं पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुकी हैं। दुर्गावती देवी के खिलाफ जहानाबाद टाउन थाने में एक मामला दर्ज है। वहीं, नंदिता देवी और खुशबू कुमारी के खिलाफ नालंदा जिले के दीपनगर थाने में चोरी और झपटमारी से संबंधित कांड दर्ज हैं। आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू रेलवे पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब इन महिलाओं के अन्य आपराधिक नेटवर्क और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज जीआरपी बक्सर ने तीनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त जांच और सघन चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles