किशनगंज-बहादुरगंज रोड पर मोहनमारी चौक के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कोचाधामन के जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया है। इस दौरान नासिक नादिर ने बताया कि किशनगंज से बहादुरगंज तक बन रही फोर लेन (ग्रीन फील्ड परियोजना पैकेज-03) के डेरामारी पंचायत स्थित मोहनमारी चौक पर अंडरपास की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां दोनों तरफ लगभग 15-20 हजार ग्रामीण आबादी, विद्यालय और खेती की जमीन है। मुख्य मार्ग 10 गांवों को जोड़ता स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन के लिए मोहरमारी चौक पर अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है, अन्यथा आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहेगी। वही जिप सदस्य ने आगे बताया कि, यह मुख्य मार्ग आसपास के 10 गांवों को भी जोड़ता है यह बेहद ही महत्वपूर्ण मार्ग है। जिससे हजारों लोगों का आवागमन रोजाना होता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को पूर्व में भी आवेदन देकर सूचित किया जा चुका है। इस धरना प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर, भाजपा नेत्री वीना देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष फकरुद्दीन, सरपंच हारून आलम, फैयाज आलम, सुलेमान, कृष्णा कुमार, मुशर्रफ आलम, नैय्यर आलम, शोभा देवी, पूनम देवी, लालो देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
किशनगंज के मोहनमारी चौक पर अंडरपास की मांग:सैकड़ों लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, 15-20 हजार आबादी प्रभावित