Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जनहित एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत:मधेपुरा में रेलवे पुल पर टक्कर के बाद नदी में गिरा, मछुआरों ने निकाला


मधेपुरा में बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना जयपालपट्टी रेलवे पुल के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे जनहित एक्सप्रेस मधेपुरा से पूर्णिया की ओर जा रही थी। उसी दौरान एक युवक रेलवे पुल से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन को आता देख नीचे मौजूद लोगों ने युवक को आवाज भी लगाई, लेकिन वह समय रहते पुल से हट नहीं सका और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद युवक पुल से नीचे नदी में जा गिरा। नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तत्काल उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर वापस लौट गई। इसके बाद सदर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रात करीब आठ बजे तक शव घटनास्थल पर ही रखा हुआ था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles