बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद गयाजी पहुंचे हैं। फल्गु नदी, विष्णुपद वेदी और अक्षयवट वेदी, इन तीनों प्रमुख वेदियों पर अपने पितरों का पिंडदान करेंगे। इसके अलावा संघ के संस्थापक हेडगेवार और पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का भी पिंडदान करेंगे। विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी और पुरोहित मणिलाल बारीक ने बताया कि रविशंकर प्रसाद के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी आए हैं। रविशंकर प्रसाद अपने पूर्वजों के अलावा आरएसएस और भाजपा के बड़े नेता जिनकी मौत हो चुकी है, उनका भी पिंडदान करेंगे। अपने साथ मृत नेताओं की लंबी-चौड़ी लिस्ट लेकर आए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सूत्रों के मुताबिक वे अपने पितरों के निमित्त विधिवत तर्पण करेंगे। अनुष्ठान का क्रम तय है। मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हैं। उनके तीर्थ पुरोहित जुटे हैं। मंत्रोच्चार और विधान की रूपरेखा तय की गई है। उसी के तहत पिंडदान की क्रिया पूरी की जाएगी। भाजपा नेता और विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी मणि लाल बारीक अगुवाई में सक्रिय हैं। पिंडदान को संपन्न कराने के लिए तीर्थ पुरोहित ने खास व्यवस्था की है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिंडदान खुले स्थान पर नहीं होगा। मंदिर परिसर के एक विशेष हिस्से में अनुष्ठान कराया जा रहा है। आम लोगों की पहुंच सीमित है। वजह साफ है, पूजा में व्यवधान न हो। भीड़ नियंत्रित रहे और मीडिया की पहुंच न हो। फिलहाल मीडिया को पिंडदान स्थल पर पहुंचने से रोका गया है।

![[WATCH] T20 World Cup 2026: Captain Suryakumar fumes angrily at Kuldeep Yadav after IND vs PAK match, video goes viral](https://dailyupdates.news/wp-content/uploads/2026/02/1771220753247_Suryakumar-Yadav-and-Kuldeep-Yadav.png)
