Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में जनसुराज जिला अध्यक्ष गिरफ्तार:साइबर कैफे से भाई को भी दबोचा, दलित परिवार को पीटने का आरोप


शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम चेवाड़ा थाना पुलिस ने जनसुराज के शेखपुरा जिला अध्यक्ष मो. सफी इमाम और उनके सहोदर भाई मो. रजी इमाम को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एसटी/एससी के एक पुराने मामले में की गई है। गिरफ्तार दोनों भाई चेवाड़ा बाजार के निवासी हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर रवि रौशन ने छापेमारी का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के एक पुराने मामले में सिविल कोर्ट ने इन दोनों भाइयों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। वारंट के आलोक में दोनों को शेखपुरा शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित उनके एक साइबर कैफे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वे इस मामले में फरार चल रहे थे, जिसके कारण गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। दोनों भाइयों को पुलिस निगरानी में रखा गया
पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ तीन साल पहले भासो पासवान ने दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी एसटी/एससी थाने में दर्ज कराई थी। गिरफ्तार दोनों भाइयों को पुलिस निगरानी में रखा गया है और गुरुवार को सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मो. सफी इमाम को हाल ही में जनसुराज का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी गिरफ्तारी की खबर जिले में फैल गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles