Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

3500 Posts, ₹2 Lakh Salary, 10th Pass Eligible

बिहार के युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार का अवसर सामने आया है। बिहार राज्य प्रवासी नियोजन ब्यूरो ने “गृह आधारित देखभाल कर्ता” के 3500 पदों पर भर्ती निकाली है।

.

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग 2 लाख रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

जिला नियोजनालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन 3500 रिक्तियों में से 90 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए तथा 10 प्रतिशत पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

जिला नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 6443.85 एनआईएस (लगभग 2140 अमेरिकी डॉलर) का मासिक वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 लाख 99 हजार 770 रुपये होता है।

अभ्यर्थियों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए यह अवसर विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं देखभाल सेवाओं से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, अंग्रेजी बोलने और लिखने में दक्षता अनिवार्य है। शारीरिक मानकों के तहत, अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 1.5 मीटर और वजन 45 किलोग्राम या उससे अधिक होना चाहिए।

चयनित कर्मियों को सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा। पासपोर्ट की वैधता न्यूनतम तीन वर्ष होना भी आवश्यक है।देखभाल सेवाओं में दक्षता प्रमाण पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

990 घंटे का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आवश्यक इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 990 घंटे का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आवश्यक है। जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स सहायक एवं दाई प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियां भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 27 मई 2026 तक जिला नियोजनालय-सह-प्रवासी संसाधन केंद्र कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles