Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में तेज आंधी-बारिश से मौसम खुशनुमा:ड्रेनेज सिस्टम धड़ाम, मुख्य चौक-चौराहे बने तालाब; बिजली कटौती से परेशानी


गोपालगंज में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बुधवार शाम बड़ी राहत मिली। अचानक मौसम का मिजाज बदला और धूल भरी तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली की कड़क और बादलों की गर्जना इतनी तीव्र थी कि लोग सहम गए और सुरक्षित स्थानों की शरण लेने को मजबूर हो गए। लगभग आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर रिहायशी इलाकों की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। अस्पताल रोड पर भरा पानी शहर के अस्पताल रोड पर पानी भर गया, जिससे सड़कों पर जलजमाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई मोहल्लों में नाली का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाने से स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले जिले का तापमान काफी बढ़ा हुआ था, जिससे जनजीवन बेहाल था। इस बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। फसलों के लिए जीवनदान किसानों के लिए यह बारिश मिली-जुली प्रतिक्रिया लेकर आई है। जहां कुछ फसलों के लिए यह जीवनदान साबित हुई है, वहीं तेज आंधी से आम के बगीचों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। बारिश के साथ आसमान में बिजली की चमक और भीषण गर्जना ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा किया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कई इलाकों की बिजली आपूर्ति काट दी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles