Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत

छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत

Saran News: (हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट) छपरा के दाउदपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बनवार ढाला के समीप ट्रक और सीएनजी टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसा इतना भीषण था कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इनमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 102 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने जांच के बाद दो अन्य लोगों को भी मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर ने बताई मौत की वजह

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने बताया कि घायलों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. हादसे में उनके कई अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और उनकी उम्र से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी हुई है. वहीं, हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में यातायात प्रभावित रहा.

The post छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles