Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डुमरी टोल टैक्स पर तैनात हवलदार की सड़क हादसे में मौत, जांच जारी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह डुमरी टोल टैक्स पर तैनात हवलदार दीपक सिंह कुंतिया की मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मूल रूप से चाईबासा के निवासी थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गिरिडीह पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतेन मुंडा और संयुक्त सचिव दीपक कुमार सहित अन्य सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद यह पुष्टि हुई कि घायल व्यक्ति हवलदार दीपक सिंह कुंतिया ही थे। अस्पताल कर्मियों के अनुसार एक टोटो चालक उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा था। पूछताछ में चालक ने बताया कि घायल व्यक्ति बदडीहा के पास सड़क किनारे पड़े हुए मिले थे। इसके बाद वह उन्हें उठाकर तुरंत अस्पताल ले आया। जानकारी के अनुसार हवलदार दीपक सिंह कुंतिया डुमरी से गिरिडीह बैंक के कार्य से आए थे। कार्य समाप्त कर वे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान बदडीहा के समीप वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ और इसमें कौन सा वाहन शामिल था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव को नई पुलिस लाइन पपरवाटांड़ लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी। इस दौरान डॉ. विमल कुमार ने भी शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हवलदार की मौत कैसे हुई, इसकी गहन जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles